Breaking News

Mulayam ने मैनपुरी से किया नामांकन

लखनऊ। पूर्व रक्षामंत्री Mulayam मुलायम सिंह यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव समेत अनेक नेता मौजूद रहे। श्री मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से पांचवी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Mulayam सैफई स्थित आवास से

श्री Mulayam मुलायम सैफई स्थित आवास से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी रथ पर सवार होकर मैनपुरी पहुंचे। यहां पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्री यादव के नामांकन के बाद अखिलेश यादव ने विशाल जनसभा में कहा कि इस बार दुनिया मैनपुरी में नेताजी की रिकार्ड मतों से जीत देखेगी। नेताजी ने मैनपुरी के लिए बहुत काम किया है, उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने की जिम्मेदारी यहां के मतदाताओं की है।

कार्यकर्ता संकल्प लें कि अब उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करना है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने बर्बाद करने के सिवा कुछ नहीं किया। किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। जनता की खुशहाली के लिए परिवर्तन जरूरी है।

श्री यादव ने कहा कि पहले समाजवादी लोग अकेले साइकिल से सम्पर्क करते थे, अब बहुजन समाज पार्टी भी साथ है। हमारा गठबंधन विचारों का संगम है। इस बार दो दल, दो रंग और दो पार्टियां एक साथ मिलकर लड़ रही हैं। यह गठबंधन देश में बदलाव लाएगा।

श्री अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा नेतृत्व जैसा झूठ किसी ने नहीं बोला। किसानों को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिला। गन्ना, आलू, धान किसान सभी परेशान हैं। केन्द्र की नीतियों के चलते हमारे जवान हर दिन शहीद हो रहे हैं। भाजपा ने उन्हें भी धोखा दिया।

 

About Samar Saleel

Check Also

जनता दर्शन में बोले डिप्टी सीएम- हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव किया जायेगा निदान

Lucknow। उप मुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने अपने कैम्प कार्यालय ...