Breaking News

मुल्तानी मिटटी से बना फेस मास्क आपको दिलाएगा पिंपल की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा

लड़का हो या लड़की हर कोई चेहरे और माथे पर पिंपल की वजह से काफी परेशान रहते हैं। चेहरे पर मुंहासे आना बहुत समान्य परेशानी है, लेकिन इन मुंहासे की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। मुंहासे की वजह से लोग पार्टी में जाने से घबराते है या फिर कही बाहर जाने से पहले मुंहासे को छिपाने की कोशिश करते हैं। हर कई मुंहासों का जल्द जल्द इलाज करवाना चाहते हैं।

कैटरीना कैफ पिंपल के लिए एंटी- बैक्टीरियल क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। क्लींजर के अलावा एक्ट्रेस चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करती हैं। मुल्तानी मिट्टी से बना फेस मास्क लगाने से पिंपल कम हो जाते है साथ ही चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

कई बार इलाज करवाने के बाद चेहरे से सारे मुंहासे हट जाते है स्किन क्लीन हो जाती है लेकिन फिर कुछ समय बाद पिंपल दोबारा हो जाता हैं। वहीं कुछ लोगों के स्किन पर मुंहासे बार बार हो जाते है, ऐसे में मुंहासे ठीक करने में बहुत परेशानी होती हैं।

पिंपल से निजात पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के पिंपल और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिससे चेहरा साफ होता है। मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, 2 चम्मच दूध लें। मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाएं और एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। कुछ दिनों मे आपके चेहरे के पिपंल साफ हो जाएंगे।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...