Breaking News

मुंबई: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार BMW कार, तीन माह की बच्ची सहित 3 की मौत

मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के वर्ली में एक बेकाबू और तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। कार एक महिला चला रही थी, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुंबई के वर्ली के मेला रेस्टोरेंट जंक्शन के पास एक हाईस्पीड बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकरा गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि कार में चार लोग सवार थे और कार एक महिला चला रही थी। पुलिस ने जब सभी घायलों को कार से बाहर निकाला तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में महिला की छह महीने की बच्ची, महिला की 70 साल की मां और 62 साल की एक रिश्तेदार शामिल हैं। महिला की पहचान नमिता चांद के रूप में हुई है और उसकी हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि अब महिला के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। महिला की हालत बेहद खराब है। जानकारी के मुताबिक महिला अंधेरी की रहने वाली है। चश्मदीदों के मुताबिक कार जिस समय डिवाइडर से टकराई उस वक्त उसकी रफ्तार काफी ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर पर आते ही कार ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद वह डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के दौरान वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना तेज था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

About Aditya Jaiswal

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...