Breaking News

मुंबई: भारी बारिश से रेड अलर्ट

मुंबई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 48 घंटों में मुंबई में भीषण बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए मुंबई और आस-पास के इलाकों के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लिहाजा, सरकार ने फैसला किया है कि सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

भीषण बारिश का संकेत

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुंबई और पड़ोसी रायगढ़ के लिए भीषण बारिश का संकेत देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट किया कि भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर, मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के लिए गुरुवार को छुट्टी घोषित की गई है।

बताते चलें कि मुंबई के उपनगरों में बुधवार रात भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऑफ मेट्रोलॉजी केएस होसलीकर ने बताया कि वर्सोवा में तीन घंटे में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई के अलावा, पालघर और ठाणे में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। मुंबई में इस मानसून में भारी बारिश हुई, जिससे कई फ्लाइट्स की उड़ानो में देरी हुई, लंबा ट्रैफिक जाम हुआ और कई घरों में पानी भर गया।

बताते चलें कि मानसून के दौरान शहर की सड़कों पर हमेशा ही बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। जून से सितंबर या अक्टूबर तक चलने वाले मानसून के सीजन में देश में सर्वाधिक बारिश होती है। लगभग हर मानसून के सीजन में मुंबई में अराजक स्थिति पैदा हो जाती है। उपनगरीय ट्रेनें, शहर की जीवन रेखा भी बारिश की वजह से प्रभावित होती है और निचले इलाकों में बाढ़ आ जाती है।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...