Breaking News

ढाई साल में हम सुशासन के प्रतीक बने: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनके ढाई साल का कार्यकाल प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास को रफ्तार देने के साथ ही जनता के विश्वास का प्रतीक बनने का रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ढाई साल पूरे हो चुके हैं और इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सरकार के ढाई वर्ष में विकास योजना को मूर्त रूप देने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और मुख्यमंत्री की परिश्रमी व ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है।

ढाई साल की अपनी सरकार की उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढाई साल की अपनी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई। विकास और सुशासन के 30 माह पूरे हुए । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की पहल की। सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज अपने सरकारी आवास पर उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरे इन सालों में लोगों का नजरिया बदला है। कामकाज की बदौलत उनकी सरकार ने जनता का विश्वास हासिल किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में ढाई साल में जो भी किया वह सब टीम वर्क है। हमारे सभी मंत्री अपने विभाग को हर स्तर पर सुधारने में लगे रहे और अब सुधार का अंजाम दिखने लगे है। प्रदेश में 14 वर्ष के वनवास के बाद भाजपा की सरकार ढाई वर्ष पहले बनी थी। हमने प्रदेश को ढाई वर्ष में पहचान के संकट से उबारा। अब विकास और सुशासन के 30 माह पूरे हुए है। किसान प्रदेश में 15 वर्ष से बेहाल थी।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...