Breaking News

नगर निगम ने जप्त किया गन्ने की 8 जूस मशीन

लखनऊ। कोरोना महामारी के मद्देनजर गुरुवार को नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येंद्र सिंह और राजेश सिंह जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम लीडर मनोज कुमार ने प्रवर्तन दल की टीम और नगर निगम जोन-3 की टीम के साथ संयुक्त अभियान चला कर अवैध रूप से चल रहे 8 गन्ने की जूस मशीन को जप्त किया।

नगर निगम द्वारा यह अभियान इंजीनियर चौराहे से मड़ियांव होते हुए सीतापुर रोड एवं अलीगंज के केंद्रीय भवन और आस पास क्षेत्रों में चलाया गया। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक विवेक, पटेल और 296 की पूरी टीम मौज़ूद रही।

वहीं टीम लीडर अनिरुद्ध कुमार ने त्यागी विहार कालोनी में यातायात नियंत्रण और पॉलीथिन के विरूद्ध अभियान चलाकर 10 किलो पॉलीथिन जब्त किया। यातायात नियंत्रण अभियान किला चौराहा, तेलीबाग चौराहा पर चला। जिसमें यातायात पुलिस ने भी सहयोग किया।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के 32वें स्थापना दिवस समारोह (32nd Foundation Day) ...