लखनऊ। इब्राहिम पुर वार्ड प्रथम में आज सांई संध्या कार्यक्रम के दौरान नागरिक बस्तियों में कराये जा रहे कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। मोहनलाल गंज सांसद कौसल किशोर और नगर प्रमुख संयुक्ता भाटिया ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों के शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर कैण्ट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इब्राहिम पुर वार्ड में पार्षद सुधीर राजपाल के पार्षद निधि से प्राथमिक विद्यालय नीलमथा में मरम्मत और रंगाई पुताई, शाही नूर कालोनी में सम्पर्क मार्ग का निर्माण, शकूरपुर प्राथमिक विद्यालय में मरम्मत एवं सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, शारदा नगर और दुर्गा पूरी में नाली, इंटरलाकिंग, और सम्पर्क मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम के अलावा सांई भजन संध्या के दौरान इससे पूर्व पं. बाबू राम तिवारी और यजमान पार्षद सुधीर राजपाल ने विधि विधान से सांई बाबा का पूजन अर्चन किया। सांई भजन- संध्या में राजू रंगीला एण्ड पार्टी के मुख्य गायक राजू रंगीला के अलावा आशीष कंचन, भोला राज और प्रिया रंजन की उल्लेखनीय रही।
गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए इन गायकों ने “सांई नाथ तेरे हजारों नाम, तू सांई सांई बोल ये नाम है अनमोल, दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में” आदि भजनों से सांई भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता कौशलेन्द द्विवेदी, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, तेलीबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, शारदा नगर के पार्षद राम नरेश रावत, विवेक राजपाल, बलराम सिंह यादव, सौरभ द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2021/01/3b72e194-9cab-41a1-9ac1-b92c1f4d5992.jpg)