Breaking News

गायत्री परिवार और अयोध्या के गौ कथा व्यास भी पोस्टकार्ड अभियान में शामिल

लखनऊ। गायत्री परिवार लखनऊ की प्रमुख कार्यकर्ता निर्मला पांडेय व श्री धाम अयोध्या के प्रसिद्ध कथा व्यास प्रभाकर दत्त जी ने लोक परमार्थ सेवा समिति लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे पोस्ट कार्ड अभियान “गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए” का पूर्ण समर्थन करते हुए पोस्ट कार्ड लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की है।

लोक परमार्थ सेवा समिति द्वारा चलाया जा रहा “गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग का अभियान”

समिति के उपसचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार की प्रमुख कार्यकर्ता निर्मला पांडेय ने श्रद्धालु भक्तों के साथ गायत्री मंत्र का जप करने के बाद पोस्ट कार्ड लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की।पोस्ट कार्ड लिखने के बाद उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की मूलाधार हैं।

हम सबको गौ माता के प्रति पूर्ण आदर भाव रखना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं महान गौ भक्त हैं। उनको गौ भक्तो की भावना का ख्याल रखते हुए अति शीघ्र गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान कर देना चाहिए। गायत्री परिवार लखनऊ की प्रमुख कार्यकर्ता निर्मला पांडेय के साथ पोस्ट कार्ड लिखने वालो में गायत्री परिवार के ज्ञान प्रकाश पांडेय (पूर्व अभियंता कैंट बोर्ड लखनऊ) के अलावा प्रवीण पांडेय, आलोक कुमार पाण्डेय, एस एन दिवेदी व गौ भक्त के के तिवारी आदि थे।

इसी प्रकार श्री धाम अयोध्या के प्रसिद्ध कथा व्यास प्रभाकर दत्त जी ने भी पोस्ट कार्ड लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि श्री धाम अयोध्या के कथा व्यास प्रभाकर दत्त जी गौ कथा भी करते है। वह समय समय पर गौ कथा व गौ भंडारा के माध्यम से भी गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग करते आ रहे है।

ज्ञात हो कि लोक परमार्थ सेवा समिति लखनऊ ने गुरु पूर्णिमा के पावन दिन 24 जुलाई 2021 को पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत देव्या गिरि जी से पोस्ट कार्ड लिखवाकर की थी। समिति के इस अभियान को श्री धाम वृंदावन के कई साधु संतो के अलावा कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...