Breaking News

Bharat Band : राहुल गांधी ने किया पैदल मार्च,कई शहरों में दिखा असर

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आज कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ भारत बंद (Bharat Band) बुलाया है। कांग्रेस के इस भारत बंद में करीब 20 पार्टियां समर्थन कर रही हैं। देश के कुछ राज्यों में बंद का असर कहीं कम देखने को मिल रहा तो कहीं ज्यादा।

कांग्रेस के Bharat Band के दौरान

देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की वजह से आज भारत बंद का एेलान किया है। कांग्रेस और वामपंथी दलों द्वारा बुलाए गए इस बंद में करीब 20 पार्टियों का समर्थन है। कांग्रेस के भारत बंद के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व शरद यादव राजघाट पर बैठे हैं।
https://twitter.com/INCIndia/status/1039068461023076352

मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ओडिशा, बिहार, दिल्ली, कोलकाता, कर्नाटक,  तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत दूसरे कर्इ राज्यों में बंद का असर साफ दिख रहा है। लोग सड़कों पर उतरे हैं। सुबह नौ बजे से मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ता जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यालय व स्कूल आदि बंद

कुछ शहरों में बंद समर्थक जबरन दुकानें, कार्यालय व स्कूल आदि बंद करा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी बैन लगाया जा रहा है। गुजरात के भड़ूच में हालात काफी गंभीर दिखे। यहां पर तो प्रदर्शनकारियों ने तो टायरों को आग लगा दी और बसों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में जबरन तोड़-फोड़ किए जाने की खबरें  आ रही हैं।
https://twitter.com/INCIndia/status/1039079922998894592

राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च

राहुल गांधी ने अन्य विपक्षी नेताआें के साथ राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया है। भारत बंद के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। प्रदर्शनकारी इनके बैनर पोस्टरों लेकर रैली आदि निकाल रहे हैं। एेसे में आज इस बंद के दौरान देश के कर्इ राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में छुट्टी कर दी गई है।

आधिकारिक तौर इस बंद का समर्थन नहीं

वहीं तेलंगाना आैर आंध्रपदेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) आैर आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) आधिकारिक तौर इस बंद का समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन इनके कार्यकर्ता इसमें सपोर्ट कर रहे हैं। वे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध में शामिल हुए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...