Breaking News

नवयुग कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर पोस्टर प्रतियोगिता

लखनऊ। इस आशय के साथ आज 28 फरवरी को नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ) मनमीत कौर सोढ़ी की देखरेख तथा प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अंर्तगत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था मोटे अनाज का स्वास्थ्य लाभ।

जिसमे कैडेट ललिता, नैंसी, पल्लवी, प्रियंका, खुशी त्रिपाठी, शुभांगी, खुशी, गौरवी, खुशी कन्नोजिया, सगलगुंण कौर, रेनू,ईशा आदि ने अपने पोस्टर के माध्यम से ये दर्शाया कि मोटा अनाज अत्यंत गुणकारी होता है।

शिक्षण कार्य के उपरांत हो नैक तैयारियों की बैठकें- राज्यपाल

ये अनाज कम पानी तथा निम्न उपजाऊ भूमि में भी उग जाता है। इनकी खेती में यूरिया एवं अन्य रसायनों की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसलिए ये पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होते हैं।

सभी प्रमुख मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अलग अलग मोटे अनाजों को मिलाकर उपयोग करने से इनका अधिकतम लाभ मिल सकता है।

ट्रांसजेंडर के बेहतर स्वास्थ्य और मुख्य धारा में लाने पर मंथन

कैडेट्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में आम जन को जानकारी देने का भी प्रयास किया। मिलेट्स (मोटा अनाज) का सेवन सेहत के लिए काफी फायेदमंद है। इसमें कैल्शियम, आइरन, जिंक, मैग्नेशियम, विटामिन, आवश्यक प्रोटीन, सुपाच्य फाइबर इत्यादि पाए जाते हैं।

कार्यक्रम एनसीसी निदेशालय के निर्देशानुसार लखनऊ मुख्यालय की 19 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार के दिशा निर्देश के अनुसार किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ विनीता सिंह एवं डॉ राशीदा खातून द्वारा किया गया। परिणाम इस प्रकार रहा प्रथम प्रियंका यादव एवं खुशी कन्नौजिया, द्वितीय खुशी त्रिपाठी एवं नैंसी विश्वकर्मा, तृतीय ईशा मिश्रा एवं शुभांगी निगम, सांत्वना पुरस्कार ललिता यादव एवं गौरवी यादव को दिया गया।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

पति ने गाली दी तो खौल उठा पत्नी का खून, धारदार हथियार से काटी गर्दन, तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

 बलिया: बलिया जिले के सदर कोतवाली के शिवपुर दियर बयासी गांव में बुधवार की सुबह ...