Breaking News

न्यूजीलैंड के व्लॉगर कार्ल रॉक को भारत सरकार ने किया ब्लैकलिस्ट, टूरिस्ट वीजा पर बिजनेस करने का लगा आरोप

न्यूजीलैंड मूल के व्लॉगर कार्ल रॉक को भारत सरकार ने कई वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है. ब्लॉगर कार्ल रॉक को टूरिस्ट वीजा पर बिजनेस करते हुए पाया गया था.

विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी है। यूट्यूबर कार्ल रॉक मूल रूप से न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी शादी भारत में हुई है। भारत और न्यूजीलैंड आना जाना लगा रहता था।

कार्ल रॉक ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने उन्हें पत्नी और परिवार से अलग कर देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।  रॉक ने कहा कि दिल्ली में पत्नी मनीषा से अलग कर उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया गया है, लेकिन इस बारे में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई कि ऐसा बर्ताव उनके साथ क्यों किया जा रहा है।

जिसके बाद उन्हें एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनका वीजा भी कैंसल कर दिया गया है. ये जानकारी एमएचए अधिकारी ने एएनआई की दी है.

About News Room lko

Check Also

चुनाव आयोग ने दिए मुर्शिदाबाद के DIG को हटाने के निर्देश; लोकसभा चुनाव से पहले अब तक 4650 करोड़ रुपये जब्त

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के डीआईजी ...