Breaking News

नोकिया दोबारा उतार सकती है Nokia 3310 

 

नोकिया अपने मशहूर मॉडल Nokia 3310 को दोबारा मार्केट में उतार सकता है।इस आशय के तहत मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया अपने तीन मॉडल पेश करेगी। जिसमें Nokia 3 और Nokia 5 के अलावा Nokia 3310 को भी शामिल किए जाने की उम्‍मीद है।

लोकप्रिय मोबाइल:

27 फरवरी को होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया कंपनी भी शामिल हो रही है। इसमें वह अपने तीन हैंडसेट लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इनमें से दो हैंडसेट Nokia 3 और Nokia 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन होंगे। कंपनी का तीसरा फोन Nokia 3310 हो सकता है।

कीमत 4000 हजार:

17 साल पहले लॉन्च हुए 3310 की कीमत 4000 रुपये के आस-पास होने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने इसकी अधिकारिक पुष्‍टि नहीं की है। Nokia 3310 को सितंबर 2000 में लॉन्च किया था,जिसके करीब 12 करोड़ 60 लाख हैंडसेट बेचे थे।

About Samar Saleel

Check Also

मिमी चक्रवर्ती की मौजूदगी में कोलकाता के पहले 4D एनामॉर्फिक डिस्प्ले ‘JOY KKR 4D फैन-टेसी’ का किया अनावरण

RSH Global के तत्वावधान में भारत के पर्सनल केयर ब्रांड जॉय पर्सनल केयर (JOY Personal ...