Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने महिला सशक्तिकरण के तहत 21 महिला रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 21 महिला रेल कर्मचारियों को रेलवे में उनकी 20 वर्ष पूर्ण किये जाने तथा कार्य के दौरान विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मानित किया गया।कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत ‘दिलकुशा हेरिटेज अधिकारी क्लब’ बन्दरियाबाग, लखनऊ में आयोजित किया गया।

👉मैक्सिको के पास पकड़ा गया गैंगस्टर दीपक बॉक्सर, लाया जा सकता है भारत

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रूबी राय ने मालती देवी, कलीमुन निशा, रीना सक्सेना, पूनम बाजपेई, बीना श्रीवास्तव, निधि निगम, अलका भट्ट, निर्मला बिष्ट, संजना गुप्ता, सोनिया कंचन, अर्चना दास, किश्वर सुलताना, बन्नो, सपना घोष, सरोज तिवारी, अनीता देवी, सुनीति बाला, शमा खान, पूजा मिश्रा, रेशमा देवी एवं रीता डे को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्होने पुरस्कार प्राप्तकर्ता महिला कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वाह्न के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन

पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं में खलासी, लेखा सहायक, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, चिकित्सा परिचारक, एम.सी.एम, टी.सी.एम, अवर लिपिक एवं मुख्य नर्सिग अधीक्षक आदि महिला कर्मचारी सम्मिलित थी। जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेल की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है।

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष नीतू सोमवंशी, रीना यादव एवं सुनीता तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव इला सिंह ने किया।

👉Twitter के लोगो से चिड़िया गायब, अब उसकी जगह दिखने लगा ये…

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...