Breaking News

अब स्विट्जरलैंड ने बढाया मदद के लिए हाथ, 600 कंसंट्रेटर्स और 50 वेंटिलेटर के साथ भारत पहुंचा प्लेन

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कई देशों से भारत को पूरा सहयोग मिल रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत के साथ अन्य देश पूरी मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए ऑक्सजीन संकट सहित मेडिकल उपकरण की कमी को पूरा करने के क्षेत्र में कई देश भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। इसी बीच कोरोना के बढ़ते मामले और देश में खराब हो रही मेडिकल कंडीशन के बीच NDIA ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड से 600 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 50 वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल सप्लीमेंट की खेप प्राप्त की। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है।

अब स्विट्जरलैंड, पौलेंड, नीदरलैंड और बैंकॉक ने भारत की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, भेजी राहत सामग्री

MEA के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ” स्विट्जरलैंड भारत के साथ अपनी दोस्ती बढ़ाते हुए इस महामारी के समय में देश की मदद के लिए आगे बढ़ते हुए 600 ऑक्सीजन, 50 वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल हेल्प की खेप के लिए भेजी है। इस मदद के लिए स्विट्जरलैंड का आभार।”

वहीं भारत में स्विस एम्बेसी के अनुसार, स्विट्जरलैंड से भेजी गई मेडिकल हेल्प को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के समर्थन से वितरित की जाएगी। भारत ने गुरुवार को पिछले 24 घंटों में 4,12,262 नए COVID-19 मामलों की सूचना दी, महामारी के बाद से यह COVID-19 मामलों में उच्चतम एक दिवसीय स्पाइक था। वहीं गुरुवार को आए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,980 लोगों की जान चली गई। पहली बार एक दिन में कोरोना से इतने मरीजों की जान गई है।

There Aren't Enough Ventilators to Cope With the Coronavirus - The New York Times

स्वास्थ्य मंत्रालय के की माने तो देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के केस हर दिन 2.4 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मामले वाले राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के 57 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं 920 लोगों की जान गई है। दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 20960 मामले सामने आए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 12319 नये केस सामने आए हैं। जबकि 71 लोगों की मौत हुई है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भारत के साथ जांच करना चाहता है कनाडा, ट्रूडो बोले- कनाडाई लोगों को बचाना हमारी जिम्मेदारी

भारत द्वारा घोषित आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में जांच के अपडेट ...