Breaking News

अमेरिकी राज्यों में अक्टूबर ‘हिंदू माह’ घोषित

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारत की तैयारियां सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चल रही हैं। अब इस कड़ी में भारतीय त्योहार भी जुड़ गए हैं जो आजादी के अमृत महोत्सव को अनूठा रंग दे रहे हैं। दुनिया में भी भारतीय त्योहारों और परंपराओं को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में कनाडा के नियाग्रा जल प्रपात के पास भारतीय वाणिज्य दूतावास और भारत-कनाडा कला परिषद ने एक सांस्कृतिक समारोह मनाया गया।

दीपावली के जश्न में डूबी दुनिया।

कनाडा में सांस्कृतिक कार्यक्रम: यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में दीपावली के त्योहार को लेकर आयोजित किया गया, इसमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने भाग लिया साथ ही गीत, संगीत और नृत्य का बेजोड़ प्रदर्शन भी किया।

दक्षिण भारतीय शैली के नृत्य और संगीत को लोगों ने खूब सराहा। टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि नियाग्रा वॉटर फॉल के सामने दीपावली के त्योहार को सेलिब्रेट करने का एकदम परफेक्टा मंच तैयार किया गया है। इस साल हम दीपावली के त्योहार को आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले मना रहे हैं, हमने पूरे कनाडा में कई कार्यक्रमों को आयोजित करने की योजना बनाई है।

दीपावली में जगमग हुआ लंदन: सिर्फ कनाडा ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बड़े देशों में भारतीय दूतावास और उच्चायोग आजादी के अमृत महोत्सव के अंतरगत सांस्कृति त्योहारों का जश्न मना रहे हैं। ब्रिटेन के लीसेस्टर में दीपावली की रौशनी देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं लंदन का ट्राफलगर स्क्वायर भी दीपावली की खूबसूरत रौशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के आयोजन में पारंपरिक भारती पकवानों को भी शामिल किया गया। लंदन के मेयर सादिक खान भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदू विरासत माह और दीपावली का त्योहार: ब्रिटेन की ही तरह अमेरिका में भी बड़ी संख्या में भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग हैं, जो अन्य समुदायों के साथ दिवाली को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। टेक्सास, फ्लोरिडा, न्यू जर्सी, ओहियो और मैसाचुसेट्स सहित कई अमेरिकी राज्यों अमेरिका में भारतीयों के ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में अक्टूबर के महीने को हिंदू विरासत माह के रुप में घोषित किया है।

इस साल भी इलिनॉइस, टेक्सास और कैलिफोर्निया सहित लगभग सभी अमेरिकी राज्यों में समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शहरों के मंदिरों को सजाया जाएगा, दीपावली की रात में मंदिरों में परंपरा के अनुसार पूजा होगी।

भारत के बाहर दीपावली उत्सपव साल का सबसे बड़ा उत्सपव माना जाता है। इसवर्ष भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह भी मनाया जा रहा है। दीपावली के करीब आने के साथ ही दुनिया भर में कई और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शाश्वत तिवारी
    शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...