Breaking News

अनुष्का की लेटेस्ट फोटो पर अर्जुन ने किया कुछ ऐसा कमेंट, कहा:’तुम्हारी सॉक्स से…’

एक्टर अर्जून कपूर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कभी वह फैंस के साथ फोटो शेयर करते हैं तो कभी दूसरे स्टार्स की तस्वीरों पर कमेंट कर सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। जी हां, एक बार फिर ऐसा कर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया की हैडलाइन में बने हुए हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा की लेटेस्ट फोटो पर उन्होंने मजेदार कमेंट किया जिसका जवाब भी कुछ उसी अंदाज में एक्ट्रेस ने दिया।

दरअसल बुधवार को अनुष्का शर्मा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वह ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और व्हाइट जुराब में नजर आ रही हैं। वह बालकिनी में बैठ धूप में कॉफी का लुत्फ उठा रही हैं। इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने लिखा कि तुम्हारी सॉक्स की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह शानदार है।’ एक्टर के इसी कमेंट को ही लाखों यूजर ने लाइक कर डाला है। अर्जुन के इस कमेंट का जवाब अनुष्का ने तुरंत दिया।

अनुष्का शर्मा का मजेदार कमेंट
वह सोशल मीडिया पर लिखती हैं कि हमारे यहां जुराब ड्राई क्लीन नहीं होती, हम तो धोते हैं जुराबों को। दोनों का हंसी मजाक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आया। बता दें अनुष्का ने इन फोटो को शेयर करते हुए बताया था कि इन तस्वीर को पति विराट कोहली ने कैप्चर किया था।

अनुष्का शर्मा-अर्जुन कपूर

अनुष्का शर्मा-अर्जुन कपूर की हंसी मजाक सोशल मीडिया पर तो अक्सर देखने को मिलती है लेकिन दोनों ने अभी तक साथ में ऑनस्क्रीन काम नहीं किया है। फैंस जरूर दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

हाल में ही अनुष्का ने किया था वरुण धवन को ट्रोल

गौरतलब है कि हाल में ही अनुष्का ने भी इसी तरह वरुण धवन की फोटो पर उन्हें ट्रोल किया था। दरअसल वरुण धवन की तस्वीर में उनके साथ दो डॉग नजर आ रहे थे, तो इस पर अनुष्का ने लिखा कि क्या तुम्हारी पैंट इन कुत्तों ने फाड़ दी है।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि महिला भारतीय क्रिकेट की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में जल्द नजर आने वाली हैं।

झूलन गोस्वामी की बायोपिक में आ सकती हैं नजर

इंस्टाग्राम पर इंडियन क्रिकेट जर्सी पहने हुए अनुष्का शर्मा की ढेरों फोटो भी इंस्टाग्राम पर सामने आई। हालांकि एक्ट्रेस व फिल्ममेकर्स ने इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट अभी तक नहीं दी है।

About News Room lko

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...