Breaking News

ब्लश से लेकर आईशैडो के रूप में इस्तेमाल कर सकते है रेड लिपस्टिक, जानिये कैसे करे इससे मेकअप

अभी तक आपने लाल लिपस्टिक का उपयोग केवल होंठों पर ही सुना होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेकअप में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है? होंठों पर लाल लिपस्टिक जितनी खिलती है, उतनी किसी अन्य कलर की लिपस्टिक नहीं फबती। लेकिन यह सिर्फ आपके लिप्स को ही खास रंगत नहीं देती, बल्कि पूरे मेकअप को भी खास बना देती है। इसका आप ब्लश से लेकर आईशैडो तक इस्तेमाल कर सकती हैं।


आईशैडो :
लिपस्टिक को उंगली या आईशैडो ब्रश की मदद से आईलिड पर लगाएं। लुक को अधिक आकर्षित करने के लिए आप ट्रांसलूसेंट पाउडर के साथ कुछ हाईलाइटर या ग्लिटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

ब्लश :
रेड लिपस्टिक आपके गालों को प्राकृतिक दिखने वाला रंग देने और गाल के दाग-धब्बों को छिपाने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप उंगलियों के साथ गालों पर हल्की रेड लिपस्टिक लगाएं और मेकअप ब्रश की मदद से फिक्सिंग पाउडर से सेट करें।

रेड आइज:
साफ आईलाइनर ब्रश को रेड लिपस्टिक (लिक्विड) बॉटल में डालें, फिर लैश लाइन के पास रखते हुए उसे आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। अब किसी भी सामान्य आईलाइनर की तरह आप उसे जो भी शेप देना चाहें, दे सकती हैं।

कॉन्टूर:
आप यदि चेहरे पर कॉन्टूर का प्रयोग करती हैं तो रेड लिपस्टिक के डार्क शेड को चेहरे पर ट्राई करके देखिए। इससे आपके चेहरे को खास शेप मिलेगी।

डाक सर्कल छुपाएं:
रेड लिपस्टिक से आप डार्क सर्कल को छिपाकर खुद को फ्लॉलेस लुक दे सकती हैं। इसके लिए हल्की रेड लिपस्टिक लें और अंडर आई एरिया में लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर कंसीलर लगाएं।

लिप बाम:
आप लिपस्टिक से टिंटेड लिप बाम बना सकती हैं। यह लिप बाम उनके लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें हर रोज लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इसके लिए ऐसी लिपस्टिक लें, जिसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसे हल्का खुरच लें और इसमें शिया बटर मिलाकर माइक्रोवेव में गरम कर लें।

About News Room lko

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...