Breaking News

समग्र विकास का बजट

डॉ. दिलीप अग्निहोत्र

चार वर्ष पूर्व योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विकसित बनाने का संकल्प लिया था। वह यह सन्देश देना चाहते थे प्रदेश में केवल सरकार ही नहीं बल्कि व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। इसके पहले यहां सरकारें बदलती थी,व्यवस्था यथावत रहती थी। योगी आदित्यनायथ ने इस धारणा को बदल दिया। विकास के अनुरूप माहौल बनाया। इसमें विकास योजनाओं का क्रियान्वयन सुगम हो गया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट इसी विचार को आगे बढाने वाला है। देश या प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि व उद्योग दोनों का महत्व है। किसी एक कि उपेक्षा से समग्र विकास संभव ही नहीं है। विगत चार वर्षों से उत्तर प्रदेश में कृषि व उद्योग दोनों की उन्नति के प्रयास किये जा रहे है। कृषि उत्पादों की पिछली सरकारों के मुकाबले पांच गुना खरीद हो रही है। समय सीमा में किसानों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यूपी को वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस बार भी बजट में सबका साथ सबका विकास पर फोकस है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर वर्ग के हित का ख्याल रखती है।

बजट का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी लोगों को मिलेगा। कन्या सुपोषण योजना और महिला सामर्थ्य योजना की शुरुआत अभिनव प्रयोग है। प्रदेश में अधिक उत्पादक वाली फसलों को चिन्हित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर कृषक उत्पादन संगठनों की स्थापना की जाएगी। किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा दी जाएगी। किसानों को रियायती दर पर ऋण दिया जाएगा। प्रदेश के किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रारंभ की गई है। इसके लिए छह सौ करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। किसानों को दो करोड़ चालीस लाख रुपया की किसानों को सम्मान निधि दी गई।

योगी आदित्यनाथ सरकार तीर्थाटन व पर्यटन के प्रति सजग रही है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या को विश्व स्तरीय बनाने का वादा किया था। बजट में इसके अनुरूप प्रस्ताव है। जेवर एयरपोर्ट के लिए दो हजार करोड़ रुपया तथा अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिए एक सौ एक करोड़ रुपया दिया है। इसके साथ ही चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट इसी वर्ष में सक्रिय हो जाएगा। अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा होगा। एयरपोर्ट के साथ ही अयोध्या के विकास के लिए एक सौ चालीस करोड़ दिया गया है। शिक्षा पर भी बजट प्रस्ताव है। प्रदेश के सभी मंडलो में अटल स्कूल खोले जाएंगे। अटल पेयजल योजना में प्रस्तावित की गई। जलजीवन मिशन का विस्तार होगा। अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर टैबलेट दिया जाएगा। चार एक्सप्रेस वे के निर्माण में तेजी आएगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...