Breaking News

सुनील मिश्रा फिर बने शिक्षक संघ औरैया के अध्यक्ष, मोहित यादव महामंत्री, 226 में 216 वोट पड़े

औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ(शर्मा गुट) का निर्वाचन रविवार को शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। जिसमें सुनील मिश्रा फिर से अध्यक्ष चुने गए जबकि मोहित यादव महामंत्री बने। 226 मतदाता में से 216 वोट पड़े। इसके अलावा उपाध्यक्ष एक पद पर बराबर वोट मिलने पर लाटरी से निर्णय हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री समेत सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

राजभवन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव नगर पालिका इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। 226 मतदाता थे जिसमें 216 मत दोपहर तक पड़े। तीन बजे के बाद वोटो की गिनती शुरू हुई। जिसमें अध्य्क्ष पद पर सुनील कुमार मिश्रा को 131 वोट मिले जबकि श्रदेय सिंह को 85 मत मिले।

कड़ाके की पड़ रही सर्दी, तहसील प्रशासन बंटवा रहा गरीबों को कम्बल, बांधमऊ में लेखपाल प्रतिमा ने दो दर्जन कम्बल बांटे

जबकि मंत्री पद पर मोहित यादव को 109 व प्रकाश चंद्र को 106 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर महेश्वरी प्रसाद सिंह को 112 व उपेंद्र को 102 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश दीक्षित, उमाकांत ,अवनीश दीक्षित, मोहित सिंह,राधेश्याम पांडेय,अरुण कुमार, गरिमा मिश्रा निर्वाचित हुए।

बिधूना: किशोर ने फांसी लगा की आत्महत्या, मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम

संयुक्त मंत्री में गौरव यादव, राजकिशोर प्रजापति, रामेश्वर, राजीव शुक्ला, अनुरोध कुमार निर्वाचित हुए। सदस्य अमर सिंह यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अविनय कुमार, सूर्यवंश सिंह सेंगर, राजेश कुमार राजपूत, अर्पण कुमार, शशिकांत तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, किशोर सिंह, सुरेन्द्र कुमार पांडेय, सूरज कुमार, प्रियव्रत पांडेय, सौरभ शर्मा, राधिका सिंह, रामभान सिंह कार्यकारणी सदस्य चुने गए।इस मौके पर प्रांतीय प्रतिनिधि संजय पांडेय, लायक सिंह तोमर, शिववीर सिंह, पवन कुमार नायक, अदित राज, अजय कुमार, राहुल तिवारी मौजूद रहे।

लालाराम दुबे निर्वाचन अधिकारी के रुप मे मौजूद रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिले भर के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

उत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्क्रैप बिक्री कर अर्जित किये 465.33 करोड रुपये का राजस्व

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...