Breaking News

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग शेयर की ये रोमांटिक फोटो, देखते रह गए लोग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच तल्खियों और दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं और इसी बीच एक्टर ने अब एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर डालकर सबके मुंह बंद कर दिए हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी बॉलीवुड की सबसे आलीशान शादियों में गिनी जाती है। तकरीबन 6 साल तक डेटिंग करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 जैसी फिल्मों में काम करते नजर आ चुके हैं और गौर करने की बात यह है कि लगभग ये सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं।

रणवीर सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह और दीपिका पादुकोण एक शिप की खिड़की से बाहर झांकते दिखाई पड़ रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया इतनी प्यारी बर्थडे विशेज के लिए।”

इस फोटो को शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद रणवीर सिंह को अपनी कार में स्पॉट किया गया। वह मुंबई वापस लौट चुके हैं। एक पापाराजी ने वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर को सामने की सीट पर बैठे देखा जा सकता है। पीछे वाली सीट पर दीपिका बैठी हुई हैं जिनसे वह बात करते दिख रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...