Breaking News

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर देखने को मिली गिरावट, जानिये आज के महानगरो का रेट

क्रूड ऑयल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है| इसके अलावा जिससे यह एक साल से भी ज्यादा के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। वहीं चीन के बाहर कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ने के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है।इसके अलावा शु्क्रवार को क्रूड ऑयल WTI का वायदा भाव 2.87 फीसद या 1.32 डॉलर की जबरदस्त गिरावट के साथ 45.73 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल 2.71 फीसद या 1.40 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 50.34 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। क्रूड ऑयल की कीमतें इस समय लगभग 12 फीसद की साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रही है, जो कि करीब चार साल की सबसे बड़ी गिरावट होगी। कोरोना वायरस से चीन में अब तक 2,700 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं चीन के अलावा यह वायरस 46 अन्य देशों में पाया जा चुका है, जहां 57 लोग इस वायरस से मारे गए हैं।

कोरोना वायरस के विस्तार के कारण क्रूड ऑयल की वैश्विक मांग में गिरावट का डर बना हुआ है, जिससे इसके दाम में जबरदस्त गिरावट आ रही है।इसके साथ ही भारत में डीजल की कीमतों में आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पेट्रोल अपने पुराने भाव पर ही बिक रहा है। पेट्रोल का भाव गुरुवार को लगातार तीन दिनों तक यथावत बने रहने के बाद घटा था।वहीं देश के कई बड़े शहरों में आज डीजल के भाव में पांच से छह पैसे की गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल इस समय पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। यह आज अपने बीते भाव 71.96 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है और डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 64.60 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता की बात की जाए , तो यहां भी पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत 74.60 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है और डीजल पांच पैसे की गिरावट के साथ 66.92 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

About News Room lko

Check Also

लंदन की टिफिन सर्विस में दिखी मुंबई के डब्बेवालों जैसी व्यवस्था, आनंद महिंद्रा ने साझा किया वीडियो

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डब्बावाला काफी मशहूर है। लंबे समय से मुंबई के विभिन्न ...