Breaking News

प्रगति पर पौधरोपण

लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग से सभी उपखण्ड समितियों के द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आज विशाल खण्ड 3 जनकल्याण समिति द्वारा लन्दन लुक तिराहे से शंकर चौराहे तक पौधरोपण किया गया। समिति के सचिव बीएल तिवारी,अशोक गौतम,ओम अग्रवाल अर्चना अग्रवाल,आर एस यादव ने पौधे रोपित किये।

इसके अलावा वी होप वी केयर के सदस्यों द्वारा भी गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग से अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस क्रम में आज उनके द्वारा गोमती नगर विस्तार में पौधे रोपित किये गए। इसके पहले विशाल खण्ड 3 के गोवर्धन व जेतवन पार्क में भी पौधे लगाए गए थे। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, मानसी सिंह, शिवम शुक्ला, राकेश सिंह, बीएल तिवारी भी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

गाय गिरी टैंक में, जोन-5 टीम ने तत्परता दिखाते हुए किया रेस्क्यू, भेजा कान्हा उपवन

लखनऊ। जोन-5 के जोनल अधिकारी नंदकिशोर (Zonal Officer Nandkishore) को गुरुवार सुबह एक महत्वपूर्ण सूचना ...