Breaking News

यूपी के कई शहरों में नमाज के बाद हिंसा फैलाने वाले 337 उपद्रवियों को पुलिस ने चार दिन में किया अरेस्ट

कानपुर, प्रयागराज और सहारनपुर में उपद्रवियों ने नमाज के बाद जमकर उत्पात मचाया था।जुमे की नमाज के बाद उपद्रव से प्रभावित रहे प्रदेश के सभी नौ जिलों में कुल 337 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 92 अभियुक्त प्रयागराज में गिरफ्तार किए गए हैं।

ऐसे में आने वाला शुक्रवार पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती बन सकता है। डीजीपी मुख्यालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोगों को पहले से चिन्हित कर लें। फिर भी कोई बवाल करता है तो वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी भी कराई जाएगी ताकि ऐसे अराजकतत्वों की पहचान करने में आसानी हो।

अब तक सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शांति और अमन में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।

About News Room lko

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...