Breaking News

बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला सहित चार को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रंजिश के चलते बच्चे की सात दिन पूर्व हत्या की गई थी। हत्या कर शव को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के भूड़ा नहर में फेंका था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। घटना रामगढ़ के नगला बड़ा मिर्जा क्षेत्र का बताया कि रहा है।

फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में मासूम की गला दवाकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया गया था। बिगत 7 दिन पूर्व मासूम का शव नहर में मिला था। हत्या के पीछे जमीनी रंजिश सामने आई है जिसके पीछे मासूम को घटना में प्रयोग किया गया। परिजनों की मिली तहरीर के आधार पर ही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 4 लोगो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आये सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होना बताया है।। बताया जाता है कि जमीन को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था,फ़िलहाल सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...