Breaking News

पुलिस ने दिल्ली में हिंसा के नाम पर अफवाह फैलाने के आरोप में इस शख्स को किया गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए हिंसा के बाद राजधानी में लोग डरे हुए हैं। हिंसा से जुड़ी किसी भी खबर को सुनकर भगदड़ जैसी स्थिति बन जा रही है। रविवार शाम भी दिल्ली कई इलाकों से हिंसा की खबरें आईं। गनीमत ये रही कि सारी खबरें अफवाह निकली। पुलिस ने हर हिंसा की खबर को झूठा करार दिया। अब पुलिस अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में अमन विहार इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल विकास नाम के एक शख्स ने पुलिस को अमन विहार फायरिंग होने की जानकारी दी थी। विकास ने पीसीआर को फोन कर बताया कि अमन विहार के ए ब्लॉक में फायरिंग हो रही है। हालांकि, उसकी ये जानकारी गलत निकली। जिसके बाद विकास को पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने कुछ और लोगों को भी झूठी खबर देने की वजह से हिरासत में लिया है। पुनीत नाम के एक शख्स ने भी बच्चों के फंसे होने की झूठी खबर दी थी, जिसे पुलिस ने रात को ही हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुनीत को छोड़ दिया।

About News Room lko

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...