Breaking News

साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की CMS के प्रभात ने

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्र प्रभात ओझा ने भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के तत्वावधान में नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर (एन.आई.सी.) की साइन्टिस्ट-बी एक्जामिनेशन में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की है, जो कि सी.एम.एस., लखनऊ व प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

साइन्टिस्ट-बी परीक्षा में ऑल इण्डिया 44वीं रैंक अर्जित की CMS के प्रभात ने

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने प्रभात की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रभात ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण व प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षिक वातावरण को दिया है। सिटी मोन्टेसरी स्कूल दिन-प्रतिदिन विश्व पटल पर नये-नये प्रतिभावान व क्षमतावान व्यक्तित्व प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में प्रभात ने भी वैज्ञानिक बनकर सी.एम.एस. का नाम रोशन किया है।

प्रभात की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही हुई है और वह शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा उच्च अंको में उत्तीर्ण कर प्रभात ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय से बीटेक एवं आई.आई.टी. गुवाहाटी से एमटेक करने के बाद इस प्रतिष्ठिापूर्ण पद पर चयनित हुए हैं।

प्रभात की माताजी उर्मिला देवी गृहणी हैं जबकि पिता प्रेम किशोर ओझा केन्द्रीय समाज कल्याण विभाग, देहरादून में सचिव के पद पर हैं। पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

About reporter

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...