Breaking News

आंखों का दर्द कम करने और दृष्टि सुधारने के लिए सुबह करें इन योगासनों का अभ्यास

डिजिटल दौर में लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ गया है। बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक सभी घंटों स्क्रीन पर नजर गड़ाए रहते हैं, चाहे वह फोन हो, लैपटाॅप हो या टीवी हो। स्क्रीन पर लगातार समय बिताने से आंखों में तनाव, सूखापन और कमजोर दृष्टि की भी समस्या हो सकती है। इस समस्याओं से बचने और नजर तेज बनाए रखने के लिए आंखों को आराम देना जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग (Yoga) इसमें भी मदद कर सकता है?

हमारी ट्रेन को जन्मदिन की बधाई! जानिए 172 साल में कहां तक पहुंची हमारी रेलगाड़ी

आंखों का दर्द कम करने और दृष्टि सुधारने के लिए सुबह करें इन योगासनों का अभ्यास

कुछ योगासन और आंखों के सरल व्यायाम नेत्र की मांशपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। योग से फोकस बेहतर हो सकता है और आंखों के आसपास रक्त संचार को भी बढ़ावा मिलता है। यहां कुछ ऐसे ही प्रभावी योगासनों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, जो आंखों के तनाव कम कम करने और दृष्टि को बेहत बनाने में मदद कर सकते हैं।

पलकें झपकाना

पलकें झपकाना एक सरल लेकिन शक्तिशाली व्यायाम है जो आंखों को नम रखता है और तनाव को कम करता है। ये व्यायाम उन लोगों के लिए खासकर अच्छा है जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं। इसके अभ्यास के लिए आराम से बैठ जाएं और हर 3-4 सेकंड में अपनी आंखें झपकाएं। इसे एक मिनट तक जारी रखें। फिर 30 सेंकड के लिए आंखें बंद करें और आराम करें।

आंखे घुमाना

इसे चक्र क्रिया कहा जाता है। आंखों के घुमाव के इस व्यायाम से आंखों की गति नियंत्रण और लचीलापन बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे तनाव कम हो सकता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे बैठकर ऊपर देखें, फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों को दक्षिणावर्त घुमाएं। कुछ चक्कर लगाने के बाद, उन्हें वामावर्त घुमाएं। इसे लगभग एक मिनट तक करें।

भ्रामरी प्राणायाम

यह श्वास व्यायाम तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है। इसके अभ्यास के लिए आरादायक स्थिति में बैठें। अपनी आंखें बंद करके गहरी सांस लें। सांस छोड़ते समय मधुमक्खी की तरह गुनगुनाहट की आवाज़ करें। इसे 5-7 बार दोहराएं।

About News Desk (P)

Check Also

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ आंकी गई कीमत

Lucknow। मंडलायुक्त और नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार (Municipal Commissioner Gaurav Kumar) ...