Breaking News

Happy New Year 2020: नए साल के आगमन की तैयारी कुछ इस तरह करें…

नया वर्ष आने को हैं। आने वाला वर्ष नई खुशियां, नई उपलब्धियां आप सभी के जीवन में लाए। नए संकल्प के साथ आने वाला नया साल आपके जीवन को और बेहतर बनाए। नए साल में सफलता और खुशहाली के लिए वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

नए साल के आरंभ में अपने घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें। घर में भगवान श्रीकृष्ण की मुरली बजाते हुए मूर्ति को लाएं। नए साल में अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। घर में दूसरे पौधे भी लगाएं। पौधों से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। नए साल की शुरुआत में बीमार लोगों को दवा का दान करें। निर्धनों को वस्त्रों का दान करें। जरूरतमंदों की मदद करें। घर में पूजा पाठ, हवन कराएं। सुंदर कांड का पाठ कराएं। सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करने का नियम बनाएं। घर से पुराने सामान को हटा दें। घर में उत्साह, उमंग और शांति प्रदान करने वाले चित्र लगाएं।

रसोईघर में सफेद रंग से पेंट कराएं। नए साल में नियम बनाएं कि हर गुरुवार पीले रंग की मिठाई का भगवान को भोग लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। घर की पूर्वोत्तर दिशा में जल से भरा कलश रखें और कलश के ऊपर एक नारियल रखें। नए साल पर घर की छत की सफाई का भी ध्यान रखें। घर की छत पर लोहे की छड़ हो तो इसे तुरंत हटा दें।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...