Breaking News

इस वजह से प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाए छुप-छुप के खाती है राख व पेंट

प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है जब अचार, पानी पूरी, चीज, पास्‍ता, आइस्‍क्रीम, टूथपेस्‍ट और ना जाने क्‍या-क्‍या खाने का मन करता है। इस समय आपको वो चीजें भी पसंद आने लगती हैं जिनके नाम से भी कभी दिल घबरा जाता था। प्रेगनेंसी के दौरान खाने पीने की आदतों में एक बड़ा बदलाव देखा जाता है। आज हम आपको प्रेगनेंसी में होने वाली अजीबोगरीब क्रेविंग्‍स के बारे में बता रहे हैं। प्रेगनेंसी में हर समय कुछ अलग होता है। इस दौरान पास्‍ता, कुकीज और ब्रेड जैसी चीजों को खाने से लगता है कि स्‍ट्रेस कम हो रहा है। सिंपल कार्बोहाइड्रेट खाने से भी जी मितली से राहत पाने में मदद मिलती है। गर्भावस्‍था में टेस्‍टी चीजें खाने का बहुत मन करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा इसलिए भी हो सकता है ताकि गर्भवती महिला को स्‍वस्‍थ प्रेगनेंसी के लिए पर्याप्‍त मात्रा में कैलोरी मिल सके। आपने बच्‍चों को मिट्टी खाते देखा होगा लेकिन आपको बता दें कि अकसर प्रेगेंनसी में भी मिट्टी खाने का मन करता है।

कुछ महिलाओं का पेपर और पेंट खाने का मन करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रेगनेंसी में राख तक खाने का मन करता है। ये तो कोई नहीं जानता कि इसके पीछे क्‍या वजह है लेकिन हां, ये जरूर कहा जाता है कि ये शरीर में आयरन और जिंक की कमी का संकेत हो सकता है। कुछ महिलाओं का गर्भावस्‍था के दौरान कॉर्न-स्‍टार्च और कच्‍चा आटा तक खाने को जी करता है। इन चीजों को अत्‍यधिक मात्रा में खाने से आंतों में अवरोध पैदा हो सकता है। अगर आपको ऐसी चीजों को खाने का बहुत मन कर रहा है तो एक बार डॉक्‍टर से बात जरूर कर लें। आपका चाहे जितना मर्जी भी मन कर रहा हो लेकिन कच्‍चा मीट, कच्चा दूध, शराब और कच्‍चे अंकुरित पदार्थ ना खाएं।

इन चीजों से आपके साथ-साथ शिशु को भी नुकसान हो सकता है। एनीमिया की कमी में आइसक्रीम खाने की ललक हो सकती है। गर्भावस्‍था में ये क्रेविंग बहुत आम है। कुछ महिलाओं को आयरन की कमी के कारण पेस्‍ट, सिगरेट की राख, मिट्टी और टूथपिक तक खाने का मन करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो डॉक्‍टर से बात करें। प्रेगनेंसी में अकसर जी मितली होती है जिसकी वजह से आपका मन नमकीन या खट्टी चीजें खाने का कर सकता है। कुछ गर्भवती महिलाओं को सुबह चिप्‍स या नींबू पानी पीने का मन करता है क्‍योंकि इससे पेट को आराम मिलता है।

About News Room lko

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...