Breaking News

सूरीनाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। सूरीनाम के प्रोटोकॉल प्रमुख और सूरीनाम में भारत के राजदूत ने उनका स्वागत किया। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है। पिछले साल जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा है।

👉साइबर ठगों का आतंक : लोगों के खाते से गायब हो रहे रुपए, दहशत में लोग

सूरीनाम की यात्रा के बाद वह सर्बिया का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद रमा देवी के साथ-साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी है।

सूरीनाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा पर सूरीनाम के पारामारिबो पहुंचीं। सूरीनाम के राष्ट्रपति सी संतोखी ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और प्रवासी भारतीयों के एक वर्ग से भी मिलेंगी।

👉मुख्तार अंसारी को हुई उम्रकैद, साथ में लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना

भारत से सूरीनाम की आखिरी राष्ट्रपति यात्रा 2018 में हुई थी। भारत, सूरीनाम के संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और भारतीय डायस्पोरा के कारण विशेष महत्व रखते हैं, जो सूरीनाम की आबादी का 27 प्रतिशत से अधिक है। अपने दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू सात जून से सर्बिया की राजकीय यात्रा पर होंगी।

सूरीनाम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

सर्बिया में, मुर्मू राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक से मिलेंगी। राष्ट्रपति एक कारोबारी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगी।

रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...