Breaking News

प्रधानमंत्री का पूर्वांचल आगमन

 डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते कुशीनगर आये थे। उनकी इस यात्रा का सन्दर्भ उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों तक सीमित नहीं था। करीब पन्द्रह देशों का यहां के कार्यक्रम से सीधा जुड़ाव था। इनमें अनेक देशों के राजदूत राजनयिक,बौद्ध भिक्षु और श्री लंका के मंत्रीगण शामिल थे। इन सभी लोगों की सहभागिता का व्यापक सन्देश था।

इसी प्रकार नरेंद्र मोदी के सिद्धार्थ नगर व काशी आगमन का भी व्यापक महत्व है। इसमें उत्तर प्रदेश के समग्र विकास व पर्यटन का विषय शामिल है। उत्तर प्रदेश में वैश्विक स्तर के पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं।

प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के कुम्भ में विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं सेवाएं विकसित कर कुम्भ को उत्तर प्रदेश के एक ब्राण्ड के रूप में पूरी दुनिया के सामने पेश किया है। काशी एवं अयोध्या क्षेत्र एक नये कलेवर में विकसित हो रहे है। चित्रकूट धाम,श्रृंग्वेरपुर, नैमिषारण्य जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इसी श्रृंखला में माँ विन्ध्यवासिनी शक्ति धाम में विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का शिलान्यास तथा काली खोह एवं अष्टभुजा में रोप वे का निर्माण पर्यटन के नये क्षितिज को प्रदर्शित कर रहा है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन पर आज अयोध्या महोत्सव, ब्रज धाम,श्रृंग्वेरपुर, चित्रकूट धाम,नैमिषारण्य,विन्ध्याचल धाम एक नये अध्याय को दर्शा रहे हैं।

अमित शाह व योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम के एक प्रेजेण्टेशन का अवलोकन किया। श्रद्धालुओं के दृष्टिगत मन्दिर परिसर, मन्दिर चौक,यात्री सुविधा केन्द्र, मुमुक्षु भवन,भोग शाला, यूटिलिटी बिल्डिंग, सुरक्षा भवन बनाया जा रहा है। इसमें से अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर का भ्रमण कर वहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन संबधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। वहां की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रस्तावित चित्र प्रदर्शनी तथा माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मॉडल को देखा। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी, बुद्ध का जीवन दृश्य एवं उत्खनित पुरास्थल कपिलवस्तु एक झलक का अवलोकन भी किया। सिद्धार्थनगर से दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने के लिए यहां पधारेंगे।

नरेंद्र मोदी गोरखपुर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। वह आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत भी करेंगे। पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह काशी से चौसठ हजार करोड़ रुपए से अधिक की देशव्यापी योजना आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत का भी शुभारभ करंगे।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...