Breaking News

जोनस ब्रर्दस की छोटी फैन की इच्छा प्रियंका ने की पूरी, दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी अलग छाप छोड़ी। बीते कुछ सालो में वे हॉलीवड की कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। हालांकि, इसके साथ प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, प्रियंका पति निक और उनके भाईयों के कॉन्सर्ट में भी अक्सर उन्हें सपोर्ट करने पहुंचती है। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में प्रियंका ने एक छोटी फैन की इच्छा को पूरा किया। सोशल मीडिया पर दिल को छू जाने वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।

दिल छू लेने वीडिया आया सामने
दरअसल, ओक्लाहोमा में जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान एक दिल छू लेने वीडिया सामने आया, जिसे एक महिला ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक छोटी बच्ची के पास आती दिख रही है, बच्ची ने अपने हाथों में ढेर सारे बैंड पहन रखे है। प्रियंका के पास आने के बाद वो अपने हाथ में से एक-एक करके तीन बैंड निकालती है और उसे जोनस ब्रर्दस तक पहुंचाने के लिए प्रियंका को देती है।

वादा निभाने के लिए धन्यवाद
इस वीडियो को शेयर करने के बाद महिला ने जोनस ब्रदर्स की इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई एक तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर शामिल थी। इस तस्वीर को प्रियंका ने उस बच्ची द्वारा दिए गए बैंड को जोनस ब्रर्दस तक पहुंचाने के बाद क्लिक कर पोस्ट किया था, जिसका स्क्रीनशॉट शेयर कर महिला ने प्रियंका चोपड़ा धन्यवाद दिया और लिखा, ‘अपना वादा निभाने के लिए धन्यवाद आप ने मेरी बेटी की शाम को यादगार बना दिया’।

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...