Breaking News

किसान के खेत से सीधे खरीदार के घर पहुंचेंगे उत्पाद, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने किसानों के फायदे के लिए एक बड़ा फैसला करते हुए राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) को डिजिटल कॉमर्स के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) से जोड़ दिया है।

👉🏼मुग़लों और अंग्रेजों ने भारत की संस्कृति को नष्ट करने का किया प्रयास- डा दिनेश शर्मा

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले से किसानों के उत्पाद खेत से सीधे खरीदारों के घर डिलीवर हो पाएंगे। मुंडा ने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा।

👉🏼495 साल बाद भव्य महल में होली खेलेंगे रामलला, लगेंगे 56 भोग; मंदिर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

किसान के खेत से सीधे खरीदार के घर पहुंचेंगे उत्पाद, पढ़ें पूरी खबर

ई-नाम के जरिये किसान अब तक अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकते थे। अब इसे ओएनडीसी के साथ जोड़े जाने से किसानों को खरीदारों का व्यापाक आधार मिलेगा, खासतौर पर एफपीओ (फॉर्मर प्रड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों की उपज खेतों से सीधे लोगों के घर डिलीवर हो सके।

👉🏼क्या प्रयोगशाला में रिसाव से फैला था कोरोनावायरस? विशेषज्ञों ने कोरोना की उत्पत्ति को लेकर उठाए सवाल

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि ई-नाम पर पंजीकृत किसानों को ओएनडीसी (ONDC) के जरिये सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। ब्यूरो

2016 में हुई थी ई-नाम की शुरुआत

ई-नाम की शुरुआत 14 अप्रैल, 2016 को हुई थी। आज 23 राज्य व 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,389 थोक बाजार ई-नाम से जुड़े हैं। यहां किसानों की उपज की प्रतिस्पर्धी बोली लगाई जाती है, जिससे किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिलती है।

About News Desk (P)

Check Also

अर्जुन कपूर: बैसाखी का अर्थ है विजय और नए आरंभ का प्रतीक

Entertainment Desk। जैसे ही रंग-बिरंगा त्योहार बैसाखी (Festival of Baisakhi) आता है, जो सिख नववर्ष ...