Breaking News

राष्ट्रगान के दौरान पुतिन ने किया कुछ ऐसा इशारा, लोग कर रहे तारीफ, सामने आया वीडियो

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में यह एक बार फिर जगजाहिर हो गया। पुतिन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुतिन राष्ट्रगान बजने के दौरान एक कर्मचारी को चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। इसके बाद महिला सहमति में सिर हिलाती है और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान बजने तक खड़ी रहती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राष्ट्रगान के दौरान पुतिन ने किया कुछ ऐसा इशारा लोग कर रहे तारीफ

पुतिन एलेना को खामोशी से खड़े रहने और राष्ट्रगान का सम्मान करने के लिए कहते हैं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया है। खबरों के मुताबिक यह घटना सेंट पीटर्सबर्ग में एक भव्य ध्वजारोहण समारोह के दौरान हुई, जो रूसी इतिहास में महत्वपूर्ण मील के पत्थर को मनाने के लिए आयोजित किया गया था।

👉इमरान खान ने शेयर किया ये विडियो, कहा मैं अपना देश छोड़ कर जाऊं…, सब कुछ दांव पर लगाकर…

इससे कुछ दिन पहले, व्लादिमीर पुतिन को रूसी सैनिकों को पदक प्रदान करने के लिए मॉस्को के एक सैन्य अस्पताल की यात्रा के दौरान अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के साथ देखा गया था।

वीडियो में रूसी राष्ट्रपति सेंट पीट्सबर्ग में लाख्ता सेंटर के करीब एक बोट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ रशियन रिफाइनरी कंपनी गेजप्रॉम नेफ्ट की अधिकारी एलेना इलुखिना भी मौजूद थीं।

बैकग्राउंड में रूस का नेशनल एंथम बजता सुनाई दे रहा है। ठीक इसी वक्त एलेना इलुखिना रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत करना शुरू कर देती हैं। जैसे ही एलेना बोलना शुरू करती हैं, पुतिन मुंह पर उंगली रखते हुए उन्हें चुप रहने का इशारा कर देते हैं।

About News Room lko

Check Also

समाजवादी युवा नेता अमरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव एवं ...