Breaking News

राजेश शुक्ल बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

• जनपद के प्रत्येक शिक्षक की समस्या को सुलझाने का हर संभव प्रयास करेंगे : राजेश शुक्ल

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रायबरेली (Uttar Pradesh Primary Teachers Association Raebareli) जनपद में संघ की एक बैठक गोरा बाजार प्राथमिक विद्यालय में बुलाई गई जिसमें कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों द्वारा एवं पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आसीन राजेश शुक्ला (Rajesh Shukla) को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।

यह घोषणा संघ के महामंत्री मुकेश द्विवेदी ने की। जिसका समर्थन समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और उनकी कार्यकारणी के सदस्यों ने एकस्वर में किया।

सीएम योगी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब, कहा माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे

पदभार ग्रहण करने के पश्चात अपने उद्बोधन में राजेश शुक्ला ने कहा कि जनपद के प्रत्येक शिक्षक की समस्या को आवाज दी जाएगी एवं हर संभव प्रयास करके धरातल पर आ रहे समस्याओं को सुलझाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जो संघ ने हमें दी है उसमें हर संभव प्रयास कर दायित्यों का निर्वाहन किया जाएगा।

राजेश शुक्ल बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्ण सहमति से जिला अध्यक्ष के उद्बोधन का स्वागत किया। इस दौरान शैलेश पांडेय गौरा अध्यक्ष, अरविंद द्विवेदी हरचंदपुर अध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह अध्यक्ष ऊंचाहार, राकेश जयसवाल मंत्री ऊंचाहार, पवन कुमार शुक्ला अध्यक्ष रोहनिया, राजेंद्र कुमार सिंह मंत्री रोहनिया, राजेश कुमार पांडे अध्यक्ष सलोन, रमेश बहादुर सिंह मंत्री सलोन, कमलेश कुमार ओझा अध्यक्ष डीह, ओमआनंद श्रीवास्तव मंत्री डीह, डॉक्टर संजय सिंह अध्यक्ष जगतपुर, आशुतोष पांडे मंत्री जगतपुर, शैलेश पांडे अध्यक्ष गौरा, अखिलेश कुमार मंत्री गौरा, शेखर यादव अध्यक्ष लालगंज मुन्नालाल मंत्री लालगंज, नीरज हंस अध्यक्ष खीरो, रामनारायण मंत्री खीरो, आशुतोष शुक्ला अध्यक्ष बछरावां, उमेश कुमार मंत्री बछरावां, अजय पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष महाराजगंज, सगीर अहमद मंत्री महाराजगंज, गयेन्दु सिंह अध्यक्ष शिवगढ़, आलोक मिश्रा मंत्री शिवगढ़, आदित्य पांडे अध्यक्ष छतोह, अरविंद मिश्रा मंत्री छतोह आदि कार्यसमिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जनपदीय मीडिया प्रभारी अनुराग द्विवेदी ने दी।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...