Breaking News

रणवीर सिंह-वीर पहाड़िया ने किया नागिन डांस, यूजर बोले- जान्हवी के देवर को ज्यादा पैसे दिए हैं

रील लाइफ हो या रियल, दोनों में ही रणवीर सिंह का डांस देखने लायक होता है। रणवीर को अक्सर जोरदार ढंग से नाचते हुए देखा जाता है। हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रणवीर सिंह को फिर से नाचने का मौका मिला तो वो बिल्कुल नहीं चूके। उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नागिन बने रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया का साथ में डांस करते हुए का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीर को जमीन पर लेटकर और रणवीर सिंह को नागिन डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों पूरे मजे से नाच रहे हैं और खूब आनंद ले रहे हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
किसी कलाकार की कोई वीडियो वायरल हो और सोशल मीडिया यूजर्स उस पर कमेंट ना करें, ऐसा होता ही नहीं है। इस वीडियो पर भी यूजर्स की मजेदार टिप्पणियां पढ़ने को मिली। एक यूजर ने लिखा कि जान्हवी कपूर के देवर को कुछ ज्यादा ही पैसे दिए गए हैं। वे लोग जो इस कमेंट का संदर्भ नहीं जान पाए उन्हें बता दें कि इन दिनों बी-टाउन में जान्हवी कपूर के वीर पहाड़िया के बड़े भाई शिखर पहाड़िया को डेट करने की चर्चाएं जोरों पर चल रही है।

रणवीर को नागमणि चाहिए क्या?
एक यूजर ने लिखा कि रणवीर को नागमणि चाहिए क्या? इतना उछल रहा है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि एक घड़ी के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है। इस कमेंट का संदर्भ भी आपको बता देते हैं। अनंत अंबानी ने अपने 25 साथियों को दो करोड़ रुपये की घड़ियां तोहफे में दी हैं।

About News Desk (P)

Check Also

उमराव जान ड्रामे में दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल, दर्शक हुए भाव विभोर

लखनऊ। फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी (Fakhruddin Ali Ahmed Memorial Committee) एवं उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट ...