Breaking News

गरीबों को राशन किट


रिपोर्ट-डॉ.दिलीप अग्निहोत्री
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति स्वयं तथा कई बार अन्य संस्थाओं के सहयोग से आपदा राहत कार्य संचालित करती रही है। इस समय केयर इंडिया के सहयोग से महासमिति गरीबों को राशन किट प्रदान कर रही है। आज इसके मेयर संयुक्ता भाटिया ने राशन किट देकर कार्यक्रम का शूभारम्भ किया। उन्होंने ऐसे राहत कार्यों को प्रशंसनीय बताया। इसके लिए गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति और केयर इंडिया की प्रशंसा की। आज करीब सवा तीन सौ राशन किट विनीति खण्ड में वितरित किये गए। अन्य खंडों में भी करीब ढाई हजार राशन किट वितरित किये जाने है। यह जानकारी महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने दी। उन्होंने केयर इंडिया से गोमतीनगर की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों को भी राशन देने का आग्रह किया था। जिसे स्वीकार किया गया। उसी के अनुरूप पहले कूपन देने के बाद राशन किट प्रदान की जा रही है।

इसके पहले गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति नगर निगम, आईआईटी रुड़की पूर्व छात्र संघ आदि के सहयोग सेनेटाइजेशन,राशन व फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम भी संचालित करती रही है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,प्रदेश के नगर विकासमंत्री आशुतोष टण्डन, विधि मंत्री बृजेश पाठक द्वारा समय समय पर भेजी गई राशन सामग्री का वितरण भी शामिल है।

केयर इंडिया गरीब और हाशिए के समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था है। केयर इंडिया ने कोका कोला फाउंडेशन की वित्तीय सहायता से राशन किट्स उपलब्ध कराई हैं। किट्स में एक परिवार के लिए दिनों के लिए ड्राई राशन है। इस किट में दस किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, दो किलो शक्कर, एक किलो नमक, एक लीटर तेल और पर्याप्त साबुन व मसाले हैं।

डॉ. वंदना मिश्रा स्टेट प्रोग्राम मैनेजर केयर इंडिया द्वारा संचालित एक समारोह में संयुक्ता भाटिया,डॉ राघवेंद्र शुक्ला,राजेश सिंह के अलावा,रूप कुमार शर्मा अशोक गुप्ता,राजेश सिंह नन्दनी मिश्रा,मनोज मिश्रा अजय,तेज मिश्रा सहित विनीत खण्ड कल्याण समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। केयर इंडिया की स्टेट प्रोग्राम मैनेजर वंदना मिश्रा ने बताया कि केयर इंडिया उत्तर प्रदेश में करीब बीस हजार परिवारों को राशन किट उपलब्ध करा रही है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का योगी सरकार पर हमला, बोले- ये सरकार की विफलता, बाबा को बचाने का हो रहा प्रयास

लखनऊ:  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने कहा कि हाथरस की घटना यूपी के ...