Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर बड़े धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने ध्वजा रोहण किया।


73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कहा कि देश आज़ाद होने के बाद और कई बार संषोधन के पश्चात, भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया था। जिसे आज के दिन 26 जनवरी 1950 को अधिकारिक रूप से अपनाया गया। उसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है लेकिन कुछ ग़ैर-जिम्मेंदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। इसलिए कुछ लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है लेकिन, तानाशाही की सरकारें ज़्यादा दिन तक नहीं टिकतीं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, चन्द्रबली यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव आरिफ महमूद, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, चौ. भूपाल सिंह, मनोज सिंह  चौहान, एमए आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, प्रयाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसजीवन पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, शिवकुमार यादव, विनोद सोनकर, शैलेन्द्र शर्मा, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह, हरपाल यादव, शफीक़ सिददीक़ी, अनीता यादव, मनोहर मौर्य, संगीता जायसवाल, शैलेन्द्र, रामनाथ यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Report – Anshul Gaurav 

 

About reporter

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...