Breaking News

कोरोना नियम का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया

 

महाराष्ट्र। बुधवार के दिन,  कोरोना नियम का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया। 73 वां गणतंत्र दिवस शांतिनगर वागले इस्टेट, ठाणे में बडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन यादव के कर कमलों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

इस समारोह में स्थानीय नगर सेवक गुरुमुख सिंह स्यान, पूर्व नगर सेवक मनोज शिंदे, शैलेश शिंदे, शाखा प्रमुख मनोहर मासवकर, समाज सेवक श्रीकांत दुबे, सालवी, शा.क्र 42 की मुख्याध्यापिका वासंती चौहान, 38 की स्वाति चिपलुणकर, आशा पाटे, 111 की कल्पना भंगाले तथा रेखा विनय तिवारी के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिका और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

About reporter

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...