Breaking News

लोक मंगल पर जन समस्याओं का निस्तारण

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा कोरोना महामारी के उपरांत जोनल कार्यालयों में ही जनता की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण हेतु लोक मंगल दिवस का पुनः प्रारम्भ किया गया। जनवरी माह के दूसरे मंगलवार को नगर निगम के जोन 3 एवं जोन 4 कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। ज़ोन 3 का लोक मंगल दिवस महानगर कल्याण मंडप पर एवं जोन 4 का लोक मंगल दिवस हुसडिया स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें खाली पोलों पर लाइटें, भुइयन टोला के भुइयन देवी मंदिर के पास लगा समर सेवल को ठीक कराने, नालियों की सफाई,गलत कर निर्धारण में सुधार आदि अनेक के संबन्ध में महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

गृहकर मार्गप्रकाश की सफाई, जलसंस्थान अभियन्त्रण उद्यान,अतिक्रमण,पशु चिकित्सा सहित अन्य विभागों संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिसके निस्तारण हेतु को महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया। लोक मंगल दिवस के दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया,नगर आयुक्त अजय द्विवेदी,अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, हरिश्चंद्र लोधी, पृथ्वी गुप्ता, रुपाली गुप्ता, मिथलेश चौहान, मोहम्मद सलीम, शैलेंद्र सिंह बल्लू, राकेश मिश्रा, संजय सिंह राठौर, राम कुमार वर्मा, राजेश सिंह गब्बर, शैलेन्द्र सिंह, अरुण राय, प्रमोद राजन, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, राम नगीना त्रिपाठी, महाप्रबंधक जलकल एस.के. वर्मा, जोन 3 के ज़ोनल अधिकार, नगर अभियंता मनीष अवस्थी, जोन 4 के जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, नगर अभियंता सुरेश मिश्रा, सहित सम्बंधित जोनों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा महापौर संयुक्ता भाटिया ने हुसड़िया स्थित नगर निगम जोन 4 के कार्यालय पर नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, संजय सिंह चौहान, राजेश सिंह गब्बर, अरुण तिवारी, प्रमोद राजन, अरुण राय, शैलेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता महेश, जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, नगर अभियंता सुरेश मिश्रा, नगर अभियंता एसपी तिवारी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...