- Published by- @MrAnshulGaurav
- Tuesday, June 28, 2022
महाराष्ट्र। लोकप्रिय नेत्री रीता नीलेश सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद काशी आगमन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रीता सिंह ने बताया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को मैं धन्यवाद करती हूं, साधुवाद करती हूं।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/06/538.jpg)
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह को और राष्ट्रीय महामंत्री वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री सुखबीर सिंह भदोरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बच्चन सिंह राणा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉक्टर भगवत राजपूत और सभी राज्यों के अध्यक्षों को सभी वीरांगना बहनों को सभी युवा भाइयों को मैं सादर प्रणाम करती हूं। मुझे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाने के लिए आप सभी लोगों का आभार और सभी को मैं साधुवाद करती हूं ।