Breaking News

10वी की छात्रा विदुषी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

वाराणसी। सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की 10वीं की छात्रा व प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विदुषी को यह उपलब्धि बाल वर्ग उप -शास्त्रीय गायन (ठुमरी) में मिली। विदुषी को जुलाई माह में आयोजित पुरस्कार समारोह में लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।

10वी की छात्रा विदुषी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

विदित हो कि विदुषी ने वाराणसी मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विदुषी ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष दे से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही है। विदुषी मूलत:जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी विनय कुमार वर्मा की पुत्री है।

विदुषी को बहुत ही कम उम्र में काशी गौरव रत्न, कार्निवाल राइजिंग स्टार गोल्डन फीदर अवार्ड, अथभक्ति सम्मान, कल्कि गौरव सम्मान समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । विदुषी के कई भजन यूट्यूब चैनल पर आ चुके हैं।

About reporter

Check Also

फंदे पर लटका मिला गर्भवती महिला का शव, मायकेवाले बोले- ससुरालीजनों ने हत्या कर दी; पुलिस कर रही जांच

मैनपुरी:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की देर शाम मोहल्ला भीम नगर में एक ...