Breaking News

CAA के खिलाफ RJD का बिहार बंद, भैंस लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कई जिलों में रोकी ट्रेन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। इस दौरान सुबह-सुबह बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले हैं। हाजीपुर, दरभंदा, वैशाली और जहानाबाद में ट्रेनें रोकी गई हैं। अररिया के फॉरबिसगंज स्‍टेशन पर भी जोगबनी-कटिहार पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनका यह ‘बिहार बंद’ शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। आरजेडी के इस बंद की अगुवाई पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिरोध करेंगे, बिहार बंद करेंगे। कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की गई है।

राजधानी पटना में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकैड को तोड़ दिया।

बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर एनएच-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है ‘काला कानून नहीं चलेगा। मैं भारतीय हूं।’ नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जला दिया गया है।

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोक दी है। दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती और बैनर लिए हुए थे।

गौरतलब है कि गुरुवार को देशभर में एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों ने जमकर हंगामा किया था। वामदलों ने बिहार में भी बंद का आह्वान किया था, जिसका राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिला था। जगह-जगह लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ट्रेनें रोक दी गईं, कई स्थानों पर सड़कें जाम की गईं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान

पीलीभीत :  पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे ...