Breaking News

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लखनऊ आगमन पर अपना दल(क) की विधायक पल्लवी पटेल से की मुलाक़ात

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयन्त सिंह आज लखनऊ आगमन हुआ। एयरपोर्ट से सीधे मेंदाता हास्पिटल जाकर उन्होंने अपना दल कमेरावादी की नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल का स्वास्थ्य सम्बन्धी हालचाल लिया। उसके पश्चात राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में पधारकर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और विधायकों के साथ बैठक की।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने लखनऊ आगमन पर अपना दल(क) की विधायक पल्लवी पटेल से की मुलाक़ात

बैठक के बाद श्री चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विधायकों से भी संगठन और सदस्यता से सम्बन्धित चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर तक राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों के प्रचार एवं प्रसार का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं को आवाह्न करते हुये दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, टीम0 आर0एल0डी0 के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रभारी सदस्यता अभियान सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता हाजी वसीम हैदर, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, रजनीकांत मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव आरिफ महमूद, युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पटेल, मनोज सिंह चौहान, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

About reporter

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...