Breaking News

अधिक से अधिक युवाओं को दल से जोड़कर संगठन को गति देगा रालोद

लखनऊ। युवा राष्ट्रीय लोकदल की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सम्पन्न हुयी। जिसमें पूरे प्रदेश से युवा रालोद के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा युवा साथियों ने हिस्सा लिया। बैठक से पूर्व सभी ने एक स्वर में “चैधरी चरण सिंह अमर रहे”, “राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबाद“ के नारे लगाते हुये किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।

तत्पश्चात किसानों के प्रेरणास्त्रोत स्व. चौधरी अजित सिंह तथा पिछड़ों के मसीहा स्व. सोनेलाल पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किये। बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि आप लोगों ने मुझे पिछले कार्यकाल में अपना सहयोग और स्नेह प्रदान किया था, जिसकी ताकत से मैने प्रदेश में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास किया था और पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने मुझ पर विश्वास जताया है।

मै पूरी ताकत से अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करूंगा। उन्होंने कहा कि आज की प्रथम बैठक की उपस्थिति से मैं आप सबको घन्यवाद देता हूं और ऊर्जावान साथियों का स्वागत करता हूँ। वर्तमान समय में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक युवाओं को दल से जोड़ना है। जिससे युवा रालोद के संगठन को गति मिल सके और चौधरी जयन्त सिंह के हाथों को मजबूती मिल सके।

बैठक में मंचासीन राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल का युवा रालोद के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया तथा सभी महानुभावों ने अपने अपने सम्बोधन से युवाओं को उत्साहवर्धन कर नई ऊर्जा का संचार किया।

बैठक में युवा रालोद द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि 100 दिन के भीतर युवा रालोद का प्रदेश स्तर से लेकर जिलास्तर तक संगठन तैयार कर लिया जायेगा, प्रदेशीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक माह बैठके आयोजित होंगी, इसके अतिरिक्त जिला, नगर व मण्डल स्तर पर मासिक बैठके भी आयोजित होंगी।

बैठक में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, बीएल प्रेमी, सुरेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौहान एवं अंकुर सक्सेना, आशीष तिवारी, सूर्यप्रताप सिंह पंचू, अतुल दूबे, उपेन्द्र सिंह, महेन्द्र पटेल सूरज, सोनू पटेल, सुरजीत श्रीवास्तव, अनिल पाल, राघवेन्द्र पाल, अभय सिंह, अखिलेष वर्मा, नीरज पटेल मण्डोरा, मो. उस्मान, रामभुवन राव, संजय, धीरज चौधरी, डाॅ. अनिल त्रिपाठी, राजू चैहान, उमेश चोधरी, विकास प्रधान, बसंत चौधरी, रामशंकर वर्मा, राघवेन्द्र पटेल, महिपाल सिंह, अंकित चौधरी, विष्वेन्द्र चौधरी, मो. वसीम, विनय प्रकाश वर्मा सददाम हुसैन सज्जू, मनोहर मौर्य आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...