Breaking News

रोहित अग्रवाल ने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर रोहित अग्रवाल ने रालोद के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को तलवार एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की लिखी हुई पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल अग्रवाल के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया।

केंद्र सरकार ने जनमत हासिल किया, लेकिन जनता के प्रति उदासीन

उन्होंने कहा, आज देश संक्रमण के दौर से गुज़र रहा है। लेकिन चुनौतियां और समस्याएं मुँह फैलाए खड़ी हैं। केंद्र सरकार ने जनमत हासिल किया लेकिन अब जनता के प्रति उदासीन है। इसका परिणाम यह है कि किसान-मजदूर, युवा, महिलाएं, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े वर्ग निराशा के गर्त में डूबे हुए हैं। सरकार से न्याय पाने की उम्मीद खत्म सी हो चुकी है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति का हर हाल में पालन किया जाएगा- जितिन प्रसाद

धर्म की चादर ओढ़ कर वोट की राजनीति करना देश के संविधानिक मूल्यों के लिए घातक साबित हो रहा है। वहीं बढ़ रहे सामाजिक भेदभाव और तनाव के बीच सत्ताधारी दल जनता को यह अहसास दिलाने की लगातार कोशिश कर रहा है कि जैसे देश में कोई समस्या ही नहीं है।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

हमारे पूर्वज महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डा बीआर अम्बेडकर, चौधरी चरण सिंह और डा राम मनोहर लोहिया ने देश को प्रेरणादायक नेतृत्व दिया। राष्ट्रीय लोकदल चैधरी चरण सिंह की विचारधारा को समर्पित संगठन है। आज हम सबके लिए यह जरूरी है कि देश में भाईचारा और समरसता कायम की जाये।

आंदोलन के जरिए किसानों ने MSP प्रणाली की कमियों को उजागर किया

आज देश में किसान और ग्रामीण समुदाय हाशिये पर है। किसान आंदोलन के ज़रिए किसानों ने MSP प्रणाली की कमियों को उजागर किया था। अभी तक केंद्र सरकार ने किए गए वादे पूरे नहीं किए जो बेहद निराशाजनक बात है।

एक ओर तो किसानों की उपज के दाम में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है, दूसरी ओर उसके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। डीजल, पेट्रोल और बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी किसान की कमर तोड़ रही है। आज बेहद जरूरी है कि डीजल, पेट्रोल और बिजली की दरों में कमी की जाये।

गन्ने का मूल्य घोषित नहीं

गन्ना किसान के लिए कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाना तो दूर, गन्ने का मूल्य तक घोषित नहीं किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव अभियान के दौरान वायदा किया था कि गन्ने का भुगतान 14 दिन के अन्दर किया जायेगा एवं विलम्ब होने पर उसका भुगतान ब्याज सहित किया जायेगा।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

किन्तु चालू सीजन की बात तो छोड़िये, अभी पिछले सीजन का भी पेमेंट बकाया है। आलू में बड़ा उत्पाद करने वाले उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई लाभकारी समर्थन मूल्य और ख़रीद नीति की घोषणा नहीं हुई जिसका नकारात्मक प्रभाव मंडियों में किसानों पर पड़ेगा।

बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र की समस्याओं से मुंह मोड़ा 

सरकारी आंकड़े दर्शाते हैं की 2019 में देश के हर किसान पर औसतन 74 हजार रुपए का कर्ज है। बैंक में बड़े उद्योग और खातेदारों को दी जा रही छूट के तर्ज़ पर समय समय पर किसानों को ऋण चुकाने के दृष्टि से कर्ज के बोझ से मुक्ति देने के लिए संस्थागत सुधार लाने चाहिए। दुर्भाग्य है की संसद में हाल में पेश देश के बजट में भी सरकार ने कृषि क्षेत्र की समस्याओं से मुंह मोड़ लिया। अन्नदाता की लगातार उपेक्षा, जबकि कोरोना काल में देश की जीडीपी को कृषि क्षेत्र ने ही बचाया था घोर निंदनीय है।

2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा हवाहवाई

यह वही सरकार है, जिसने सत्ता में आने से पहले प्रतिवर्ष नौजवानों को 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था, जबकि बढ़ा ढोल नगारा पीट कर प्रधान मंत्री ने रोज़गार मेले में मात्र 71 हजार नौकरियां के नियुक्ति पत्र बेरोजगारों को दे पा रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल का मानना है सरकार के विभिन्न मंत्रालय और विभागों में लाखों लंबित पदों को निष्पक्ष प्रक्रिया के ज़रिए तुरंत भरना चाहिए। लघु उद्योग, हस्तशिल्प और कृषि पर आधारित उद्योगों को पोत्साहन दिया जाये।

नोटबंदी और कोरोना महामारी के चलते लघु उद्योग क्षेत्र बर्बाद

नोटबंदी और कोरोना महामारी के चलते लघु उद्योग क्षेत्र बर्बाद हो चुका है। देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गये हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। चैधरी चरण सिंह जी का कथन था कि ‘‘बेरोजगारी का उन्मूलन तथा ग्रामीण क्षेत्र की तरक्की के लिए लघु उद्योगों का विकास जरूरी है।’

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी

आज डॉलर के मुकाबले रुपये का लगातार अवमूल्यन देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहा हैं। 2014 में काले धन को वापस लाने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार के राज में स्विस बैंक में काला धन दोगुना हो गया है। दरअसल साठ बनाम आठ की बात करें तो बीते साठ साल में स्विस बैंक में जितना काला धन था, आज भाजपा राज के आठ साल में दोगुना हो गया है।

सत्ता और संस्थाओं के दुरुपयोग करने वाली अहंकारी ताक़तों के संगठन ही टिक पाएगा

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में राजनीतिक तालमेल बनाकर राष्ट्रीय लोकदल आगे बढ़ रहा है। आगामी चुनावों के लिए जनहित में राजनीतिक गठजोड़ बनाने का अधिकार ये राष्ट्रीय अधिवेशन दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपता है। सत्ता और संस्थाओं के दुरुपयोग करने वाली अहंकारी ताक़तों के आगे विचारधारा और संगठन ही टिक पाएगा।

ऐसे परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल संकल्प लेता है कि हम चैधरी चरण सिंह जी की नीतियों को लेकर गांव-गांव जायेंगे और संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करेंगे। रोहित अग्रवाल के साथ युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र पटेल, राष्ट्रीय लोकदल छात्र के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...