Breaking News

रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वोइतूर नोइरे खरीदी है। उन्होंने गाड़ी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं।

इस कार की कीमत 8.5 मिलियन यूरो यानी करीब 75 करोड़ रुपये है। शुरुआत में कंपनी 10 ही लोगों को यह कार डिलिवर करेगी। रोनाल्डो को 2021 तक यह कार डिलिवर होगी। यह रॉयल कार 380 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है, जो सिर्फ 2.4 सेकंड में ही 60 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है।

CR7 रोनाल्डो का ट्रेड मार्क लोगो है। रोनाल्डो की हर पसंदीदा चीज पर यह लोगो दिखता है और इस कार पर भी यह दिखेगा। आपको बता दें कि फुटबॉलर के पास दुनिया की एक से एक महंगी कीमत वाली रॉयल कारें हैं। उनके गैराज में 30 मिलियन यूरो यानी 264 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की कारें खड़ी हैं।

पिछले साल उन्होंने 55 लाख पाउंड यानी करीब 54 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक लग्जरी पानी का जहाज खरीदा था। 88 फीट लंबे इस जहाज में 5 अलग-अलग लग्जरी कैबिन और 6 रॉयल सुविधाओं से लेस बाथरूम हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

थाई नव वर्ष सों क्रान: खेली गई सुगंधित जल, पुष्प से होली, भिक्षुओं का लिया आशीर्वाद

Kasya, Kushinagar (Munna Rai)। थाई नव वर्ष सोन क्रान (Thai New Year Son Kran) के ...