Breaking News

24 साल छोटी इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़े सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा भाईजान अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते लंबे समय से #सलमान का नाम विदेशी हसीना यूलिया वंतूर से जुड़ रहा था। लेकिन अब नई रिपोर्ट की मानें तो एक्टर यूलिया को छोड़ अपने से 24 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं।

फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने से 24 साल छोटी हसीना पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को डेट कर रहे हैं। बता दें कि पूजा हेगड़े सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े सलमान खान के अपोजिट रोल में नजर आएंगी।

दोनों के रिलेशनशिप की खबर उमैर #संधू के ट्वीट की वजह से फैल रही है। दरअसल, उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा,’ब्रेकिंग न्यूज…टाउन में नया कपल सामने आ गया है। मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अपनी दो फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया है। ये दोनों आजकल साथ में समय बिता रहे हैं और सलमान के करीबी ने भी इस बात को कंफर्म किया है।’

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की वेबसाइट लॉन्च, ईशा अंबानी ने आर्ट के लिए मां के समर्पण को किया सलाम

सलमान खान इससे पहले भी कई हसीनाओं के प्यार में पड़ चुके हैं। इन सब के बावजूद भाईजान 56 के उम्र में भी सिंगल हैं। बीते दिनों सलमान खान, विदेशी मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार एक साद देखा गया था। हालांकि, अब पूजा हेगड़े को डेट करने की खबरों से तो ऐसा लग रहा है कि सलमान और यूलिया वंतूर के रिश्तों में दरार आ गया है।

काम की बात करें तो सलमान खान की साल 2022 में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन साल 2023 में भाईजान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर के लिस्ट में ‘किक 2’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में हैं। वहीं अदाकारा पूजा हेगड़े जल्द ही रणवीर सिंह के फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आने वाली हैं।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...