Breaking News

समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी नाकि जातिवादी : अखिलेश

लखनऊ। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष की बधाई देते हुए नौजवानों का आव्हान करते हुए  किया कि वो 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी जातिवादी नहीं नौजवानो की पार्टी है। नौजवान ही परिवर्तन के ध्वजवाहक होते है। वे ही फिर सत्ता परिवर्तन करेगें।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए आज सुबह से ही लोगों का भारी तांता लगा रहा। राज्य के विभिन्न जनपदों से कल से ही लखनऊ आने का नेताओं और कार्यकर्ताओ का सिलसिला बना रहा। मिलने आने वालों में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का बड़ा समूह था।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट करने वालों में कर्ताओं के अलावा गरीब बच्चे, डाक्टर्स, सांसद, युवा नेता, महिलाएं, साधु-सन्त, अधिवक्ता, शिक्षक, किसान, पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारीगण तथा विभिन्न समाजों के लोग शामिल थे। बैंड की धुनों पर भी अखिलेश जी का स्वागत किया गया। मिलने वालों ने कामना की कि अखिलेश ही उनका नेतृृत्व करते रहेंगे। लोगो ने भरोसा  दिलाते हुए एक स्वर में कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए सब एक साथ मिलकर ज्याद ऐसे ज्यादा सीटें जितवाने का प्रयास करेगें।

लोकतंत्र में झूठ बोलना, धोखा देना भ्रष्टाचार

नए साल के मौके पर अपने प्रति व्यक्त शुभकामनाओं से अभिभूत होकर अखिलेश यादव ने कहा कि जब एक तारीख बदलने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है,तो अगर भाजपा सरकार बदल गयी तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या असर होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा,हम सभी को संकल्प लेना होगा कि सरकार बदले। लोकतंत्र में झूठ बोलना, धोखा देना भ्रष्टाचार है। दिल्ली से झूठ चला जो लखनऊ तक पहुंच गया। पूरे देश में झूठ पर झूठ का विस्तार किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर प्रदेश को ले जा रहा था, लेकिन भाजपा ने वो सभी रास्ते बंद कर दिए। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्यवस्था है। कर्ज से लदे किसान आत्महत्या कर रहे है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। नौजवानों की पूरी एक पीढ़ी को नौकरी नहीं मिलने वाली है। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली नहीं पैदा हुई। फर्जी इंकाउंटर हो रहे है। भाजपा को जुमला पार्क बनाना चाहिए क्योंकि यही भाजपा का असली चेहरा है।
श्री यादव ने कहा कि नफरत और समाज में खाई पैदा करने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। जनता ने झूठ से मुक्त होने का बड़ा निर्णय ले लिया है। इसके लिए जनता बदलाव चाहती है। नए वर्ष में देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। इस अवसर पर किरणमय नन्दा, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएसयादव, अरविंद कुमार सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...