Breaking News

भाजपा के दो वर्ष जनता के लिए अभिशाप: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। ये दो वर्ष प्रदेश की जनता के लिए अभिशाप साबित हुए हैं। चारों तरफ घोर निराशा और हताशा है। हर मोर्चे पर राज्य सरकार की नाकामी ही भाजपा की उपलब्धि मानी जा सकती है।

अभिशाप के रूप में

भाजपा की केन्द्र सरकार ने तो अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि अभिशाप के रूप में नोटबंदी और जीएसटी ने पूरी अर्थव्यवस्था को ही चैपट कर दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार तो दो वर्षों में अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है। उसने अब तक समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर प्रचारित किया है यद्यपि जनता इसकी हकीकत से भलीभांति परिचित है।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थमने के नाम नहीं ले रही हैं। आम नागरिक और छात्राएं डरी-सहमी हैं। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन की सभी सेवाएं अस्त-व्यस्त हैं। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और वूमेन पावरलाइन 1090 योजनाएं चालू हुई थीं जिनकी सराहना देश-विदेश तक में हुई थी। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया।

उनहोंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने अन्नदाता के साथ बड़ा छल किया है। आलू और गन्ना किसान मारे-मारे घूम रहे हैं। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रात-रात भर जागकर अपने खेतों के फसल की रखवाली करता किसान चैकीदार बन गया हैं। नौजवान बेकारी का शिकार है। उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं। उद्योगपति पलायन कर रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। प्रदेश में पूंजी निवेश नहीं हो रहा है। बिजली की एक यूनिट भी नहीं उत्पादित हुई है। भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम करने से बाज नहीं आ रही है। विकास में उसकी कोई रूचि नहीं है।

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...